Ramgarh News: सयाल-उरीमारी में पहली सोमवारी को लेकर सजा शिवालय
रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी को लेकर सयाल उरीमारी के शिवालयों को सजाया गया है। उरीमारी गौरी-शंकर मंदिर को विद्युत साज सज्जा से सुशोभित किया गया है। वहीं सयाल पुराना शिव मंदिर में भी साफ-सफाई कराई गई है। यहां पर प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। जिसमें काफी संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं। मंदिर कमेटी के लोगों में भी सावन को लेकर खासा उत्साह है। अंतिम सोमवारी को भंडारा का आयोजन भी किया जाता है। उरीमारी में मंदिर कमेटी के राजू यादव और सयाल में मंदिर कमेटी की अध्यक्ष पम्मी कुमार, रामविलास यादव, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, संदीप केशरी, मंटू राय, ब्रजेश पाठक, रामकृपाल मालाकार आदि मंदिर की व्यवस्था में लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: सावन का पहला सोमवार आज,सजाए िशवालय, हर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.