रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल-उरीमारी में मां काली की पूजा धूमधाम से हुई। सयाल में बंगाल से आए पुजारी ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। पंडाल में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। पूजा रात करीब 12 बजे तक चली। इस दौरान बलि प्रथा का निर्वहन किया गया। मां को खिचड़ी का भोग लगा और वही प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया गया। सयाल काली मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों ने माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सयाल में पूजा तारकनाथ चक्रवर्ती ने कराई। कार्यक्रम को ससफ़ल बनाने में अविनाशी मिश्रा, हरिश्चंद्र झा, समिति के सचिव शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर यादव, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, संतोष सिंह, रामविलास यादव, विनोद कुमार, पिनाकी लाहिड़ी, रोहित गोप, पिंटू सिंह, सनी सिंह, शशि दुसाध, भूष...