Ramgarh News: समाज को जागरूक करने का अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं, नशा मौत का सौदागर जैसे नुक्कड़ नाटक : प्राचार्य
रामगढ़, जुलाई 4 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के 22 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शुक्रवार को बैंक ऑफ़ इंडिया रजरप्पा शाखा के समीप नशा मौत का सौदागर शीर्षक से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन कर उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम विद्यालय द्वारा संचालित नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे जैसी घातक सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा स्वास्थ्य, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि नशा किस प्रकार धीरे-धीरे व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, सपनों और उज्ज्वल भविष्य को नष्ट कर देता है। यह भी पढ़ें- महिला कॉलेज में नशा मुक्ति को लेकर हुआ फैशन शो शराब, गुटखा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.