रामगढ़, जुलाई 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या-93, कोठार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को बीएलओ ललिता देवी ने मतदाताओं से एसआईआर के फॉर्म जमा किए और उन्हें अभियान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। मतदाताओं को बताया गया कि एसआईआर की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित है, इसलिए सभी पात्र मतदाता समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरकर अवश्य जमा कर दें। बीएलओ की ओर से बताया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यदि किसी मतदाता को फॉर्म भरने या आवश्यक दस्तावेजों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो उन्हें मौके पर ही समुचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस...