रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दुलमी प्रखंड के बिरहोन्हे, प्रियातु, कोरचे, पोटमदगा, ईदपारा, गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कलश धारण कर हिस्सा लिया। वहीं, महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: फाइल दो कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से ह...