रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। विराट सनातनी सम्मेलन सह गौ रक्षक-गौ सेवा सम्मान समारोह 15 जुलाई को गिद्दी ए दुर्गा मंडप में होगा। इसकी जानकारी सनातन प्रभारी सेवादल भारत गिद्दी के अध्यक्ष रोशन मिश्रा और सुभाष कुमार विश्वकर्मा ने दी है। दोनों ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पहले दामोदर मरनगढ़ा नदी संगम स्थल पर स्थित साधु कुटिया प्रांगण में विराट सनातनी सम्मेलन का आयोजन होना था। परंतु अपरिहार्य कारणों से सम्मेलन अब साधु कुटिया के स्थान पर 15 जुलाई को गिद्दी ए दुर्गा मंडप में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...