रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे रामगढ़ जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब कैंसर के इलाज और चिकित्सकीय परामर्श के लिए उन्हें शुरुआती जांच कराने अथवा विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलने के लिए दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिला सदर अस्पताल, रामगढ़ में कैंसर मरीजों के लिए विशेषज्ञ ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। गुरुवार को ओपीडी के पहले दिन चार कैंसर मरीजों का इलाज एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। इन मरीजों की जांच और उपचार की जिम्मेदारी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ श्रीकांत ने संभाली।

समय पर पहचान और विशेषज्ञ परामर्श का महत्व पहले ही दिन सामने आए मरीजों में एक की स्थिति एडवांस स्टेज में पाई गई। यह मामला इस बात की गंभीरता भी बताता है कि कैंसर के लक्षणों को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक ह...