Ramgarh News: सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शिकायत निवारण शिविर आयोजित
रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना स्थित महाप्रबंधक प्रशासनिक भवन के सभागार में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक राकेश रंजन ने की, जबकि संचालन शशि कुमार पंकज ने किया। शिविर में केंद्रीय कर्मशाला में कार्यरत संवेदकों, सप्लायरों और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं। संवेदकों ने समय पर बिल भुगतान नहीं होने और डिजिटल कार्यों के दौरान पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया। इसके अलावा सीसीएल कॉलोनी की जर्जर सड़कों, विभिन्न स्थानों पर कार्य के दौरान बने गड्ढों तथा तारा संघ, निराला संघ और बाबा संघ के खेल मैदानों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल में नर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.