Ramgarh News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस
रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुहुवा फोरलेन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल महिला की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतका की बेटी मंजु राठौर के आवेदन पर रामगढ़ थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार सुगीया निवासी सुनीता देवी 56 वर्ष 11 जुलाई को काम करने के लिए रामगढ़ स्थित सुजीत होटल जा रही थीं। करीब 12 बजे हुहुवा फोरलेन के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर होटल मालिक ने उन्हें सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान 17 जुलाई की सुबह करीब 4:50 बजे उनकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.