रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिला समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, दुर्घटनाओं में कमी तथा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में चुट्टूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर विशेष चर्चा करते हुए वहां लगाए गए साइन बोर्डों की संख्या बढ़ाने, हाई मास्ट लाइट लगाने, ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने, सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने तथा ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जिले में विभिन्न अधिनियमों के अनुपालन की समीक्षा, कानून के सख्त पालन के निर्देश उपाय...