रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा, जिला परिवहन कार्यालय के कार्यों और खनन गतिविधियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चुटुपालू घाटी में स्पीड चालान मीटर जल्द शुरू करने और निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी ब्लैक स्पॉट पर साइनेज, ब्लिंकर लाइट, स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने का काम तेज करने को कहा गया। बैठक में मुख्य सड़कों, राज्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनावश्यक पार्किंग करने वाले वाहनों पर क्रेन से कार्रवाई और जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने, बड़े मालवाहक वाहनों में ...