Ramgarh News: सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशी बढ़ा रहे हादसों का खतरा हर दिन जोखिम उठाकर सफर कर रहे वाहन चालक
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं की चर्चा होते ही सबसे पहले तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना या यातायात नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है। लेकिन रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर एक और समस्या तेजी से गंभीर होती जा रही है। हाईवे और मुख्य सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। दिन हो या रात, कई स्थानों पर गाय, बैल और अन्य मवेशी सड़क के बीचोंबीच बैठे या चलते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। ऐसे में हर सफर जोखिम भरा बनता जा रहा है। रामगढ़-रांची फोरलेन, रामगढ़-पतरातू मार्ग, रामगढ़-बोकारो मुख्य पथ और जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर कई स्थानों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी आम बात है। कई बार पशु सड़क के डिवाइडर के पास खड़े रहते हैं तो कई बार अचानक एक लेन से दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.