Ramgarh News: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार ग्रामीण की मौत, सड़क किया जाम
रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नई सराई सड़क में रेलीगढ़ा पुराना कांटा घर के आगे गुरुवार को शाम में लगभग साढ़े 6 बजे संझूल मांझी (50) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इसके बाद उसे गिद्दी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को गिद्दी अस्पताल से ले जाकर बसरिया गांव में रात साढ़े 7 बजे से मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया संझूल मांझी मजदूरी करके वापस अपने बसरिया गांव स्थित घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में रेलीगढ़ा पुराना कांटा घर से आगे किसी अज्ञात वाहन से धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसे देखने के बाद ग्रामीणों ने गिद्दी अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सड़क जाम की सूचना के बाद गिद्दी पुलिस जाम स्थल पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.