Ramgarh News: सड़क दुर्घटना में घायल सीसीएककर्मी की इलाज के दौरान मौत
रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि । सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सीसीएल कर्मी प्रेमनाथ बेदिया की इलाज के दौरान सोमवार देर रात अस्पताल में मौत हो गयी। उनकी मौत के बाद श्रमिक प्रतिनिधियों की पहल पर अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने उनके पुत्र बबलू बेदिया को मंगलवार शाम नियुक्ति पत्र सौंपा। मालूम हो कि प्रेमनाथ बेदिया गिद्दी सी परियोजना में कार्यरत थे। वह सोमवार को ड्यूटी पूरी करके स्कूटी से अरगड्डा स्थित अपने क्वार्टर जा रहे थे। इसी दौरान सिरका बुधबाजार के नजदीक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए तुरंत नयीसराय अस्पताल भेजा गया। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सैमफोर्ड अस्पताल, रांची रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गयी। मजदूरों से जानकारी मिली है कि वह एक-दो माह के अंदर सेवानिवृत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.