Ramgarh News: सखीचंद राम दांगी के निधन पर गिरिडीह सांसद ने जताया शोक
रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि चितरपुर प्रखंड के बड़कीपोना पंचायत निवासी, डीलर एसोसिएशन के चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष, झारखंड आंदोलनकारी, आजसू पार्टी किसान सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नवयुवक कुशवाहा समाज के पंचायत संरक्षक सखीचंद राम दांगी (71 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। बताया गया कि सखीचंद राम दांगी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बीती रात रांची स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.