Ramgarh News: संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर भाजपा का कलश वंदन कार्यक्रम
रामगढ़, अगस्त 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि मन चंगा तो कठौती में गंगा के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान आदर्शों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान का आयोजन हुआ। इसी क्रम में रामगढ़ स्थित शंभु शिवालय मंदिर परिसर में भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में कलश वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए समरसता, समानता, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचाएंगे : जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.