रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर भुरकुंडा संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 51 बहनों ने भुरकुंडा शाखा मुखी अशोक कुमार चौहान की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान बहनों ने रक्षाबंधन के गीत भी प्रस्तुत किए। अशोक कुमार चौहान ने सभी बहनों के प्रति आभार जताते हुए उनकी रक्षा करने तथा तन-मन-धन से हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंपा देवी, मुकुललता देवी, धनी देवी, कालेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, तिलकी देवी, सौमतिया देवी, ललिता देवी, बिना देवी, गंगो देवी, राजकुमारी देवी, किरण देवी, सलखो देवी, सावित्री देवी, वैष्...