रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर शनिवार को माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) के अवसर पर निर्जला उपवास रखा। सुबह से ही व्रती महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किए पूरे दिन उपवास पर रहीं। घरों में व्रत को लेकर धार्मिक वातावरण बना रहा। माताओं ने संतान की मंगलकामना और परिवार की सुख-शांति के लिए भगवान जीमूतवाहन का स्मरण किया। तीन दिवसीय जिउतिया पर्व के तहत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत हुई थी। इसके बाद शनिवार को व्रती महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा। दिनभर उपवास के दौरान महिलाओं ने पूजा की तैयारियां कीं। शाम को गोधूलि बेला में जीमूतवाहन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही जिउतिया व्रत कथा का श्रवण कर संतान की लंबी आयु और सुखमय जीवन क...