Ramgarh News: संडे सहित अन्य मुद्दों पर एजेकेएसएस ने की पीओ से बात
रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल परियोजना पदाधिकारी विद्या भूषण चौबे और अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एजेकेएसएस) के बीच संडे सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैठक हुई। गुरुवार को हुई बैठक में मजदूरों से संबंधित कई मुद्दों मसलन, पानी, बिजली, साफ-सफाई के मुद्दों पर चर्चा की गई। पीओ से कहा गया कि कर्मियों के बीच संडे रोटेशन के आधार पर दिया जाए। परियोजना पदाधिकारी विद्या भूषण चौबे ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात करने वालों में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ बरका-सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव राम, क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सयाल परियोजना सचिव विनोद कुमार तथा एरिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य कमलेश कुमार सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.