रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग खुली खदान के मजदूरों और विस्थापितों ने पोटंगा में सोमवार को बैठक की। इसमें मुख्य रूप से झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन से जुड़े असंगठित मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संजय करमाली मौजूद थे। बैठक में मजदूरों की ओर बिरसा प्रबंधन के समक्ष मांग रखी गई कि संडे को उन्हें पूरी हाजिरी दी जाए नहीं तो रेस्ट दिया जाए, हाई पावर कमेटी की अनुशंसित वेतनमान दिया जाए, सभी मजदूरों को होली डे दिया जाए, सभी मजदूरों को पेमेंट स्लिप दिया जाए।

मजदूरों की शिकायतें बैठक को संबोधित करते हुए संजय करमाली ने कहा कि कंपनी को चलते दो वर्ष हो गए पर यहां मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं अबतक बहाल नहीं कि गई है। ऐसे में यहां काम कर रहे स्थानीय मजदूरों में असंतोष है। यदि प्रबंधन इन मजदूरों की मांगों...