Ramgarh News: संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ की गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वंदना सभागार में मंगलवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 11 अगस्त को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिद्दी बस्ती में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल आठ विद्यालयों के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विज्ञान, वैदिक गणित, संस्कृति बोध, त्वरित भाषण, मूर्ति कला, कथा कथन सहित अनेक विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.