रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। तोपा परियोजना स्थित श्री -श्री छठ पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक रविवार को एस बी आई शाखा के बगल के संकटमोचन हनुमान मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह व संचालन पुरन गंझू ने किया। बैठक में विशेष रूप से सुरेश्वर तिवारी, रामभजनलाल महतो व ज्योतेंद्र प्रसाद साहू उपस्थित हुए। इस दौरान विगत वर्ष के आय व्यय की प्रस्तुति पंकज महतो ने किया। साथ ही इस वर्ष भी छठ पूजा को लेकर घाट की सजावट, छठव्रतियों के आने जाने वाले रास्ते की सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: छठ पूजा महोत्सव की तैयारी के लिए लेकर टीमें गठित बैठक में उपस्थित कई लोगों ने आयोजन को और बेहतर करने को लेकर सुझाव भी दिया। बाद में सभी लोगों ने पुरानी ...