रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर सह धर्मशाला संस्था, बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थली ओडी एरिया सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों से सजाने के साथ-साथ फूलों से भी आकर्षक रूप दिया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कलश वेंकटेश होटल में भव्य रूप से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सवश्री सत्यनारायण मंदिर में भजनों क...