रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। श्री श्री शीतला माता मंदिर समिति की ओर से राजेंद्र नगर स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को कलश यात्रा एवं कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र पूजन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने छठ तालाब से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और माता के जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी शामिल हुए। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में पूजा सामग्री और ध्वज लेकर माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और नवरात्र पूजन प्रारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- Sasaram News: फाइल दो इस दौरान मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। नवरात...