रामगढ़, जुलाई 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। ट्रस्ट की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव कार्यक्रम के तहत 4 जुलाई तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। श्री श्याम मंदिर, नेहरू रोड स्थित कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन पत्र बिक्री के दूसरे दिन, 3 जुलाई को कुल 11 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे और सभी ने उसी दिन अपने-अपने नामांकन पत्र जमा भी कर दिए। 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।सभी नामांकन पत्र चुनाव पदाधिकारी सुरेश बगड़िया और राजेश अग्रवाल को सौंपे गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए विष्णु कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश...