रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री श्याम मंदिर, रामगढ़ धाम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सह बाबा श्याम का पावन अभिषेक धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम प्रातःकाल से प्रभु इच्छा तक निरंतर चलेगा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। इस दौरान बाबा श्याम का पावन अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न कराए जाएंगे। रात्रि में बाबा श्याम का पावन स्नान और दिव्य सह अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्री श्याम मंदिर में बाबा का होगा विशेष शृंगार जन्माष...