रामगढ़, जुलाई 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में आगामी सत्र 2026-2028 के लिए चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सोमवार की देर शाम को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। इस बार 11 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का निर्विरोध चयन किया गया, जो मंदिर के धार्मिक और सामाजिक कार्यों का संचालन करेगी। नवगठित टीम में विष्णु पोद्दार को अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल (पथरवा) को उपाध्यक्ष, तुलसी कुमार अग्रवाल 'पिंटू' को सचिव, रोहित कुमार पंसारी को सह सचिव और संजय अग्रवाल (मथुरा वाले) को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में दिनेश कुमार पोद्दार, ऋषभ अग्रवाल (पटवारी), रोहित कुमार शर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, शंभू कुमार अग्रवाल (पटवारी) और राजकुमार अग्रवाल 'विकी' को निर्वा...