Ramgarh News: श्री पठवा हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस 29 नवंबर को मनाने का निर्णय
रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित श्री श्री पठवा हनुमान मंदिर समिति की बैठक मंदिर परिसर में संरक्षक उमेश महतो एवं अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 29 नवंबर को मंदिर का 41वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर की सजावट, रोशनी, रंग-रोगन, पूजा-अर्चना, अभिषेक, हवन, फूलों की सजावट, भोग-प्रसाद एवं भक्ति जागरण आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक सदस्य के लिए 250 रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया। वहीं, पुराने सदस्यों को पुनः समिति से जोड़ने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.