रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि आगामी 12 वें भव्य गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर रामगढ़ युवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से प्रशासनिक भवन में शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को महोत्सव की तैयारियों और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने गणेश महोत्सव के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश समय में बदलाव और प्रतिबंधित अवधि बढ़ाने की मांग रखी, ताकि पूजा अवधि के दौरान श्...