रामगढ़, जुलाई 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि।

साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभा जब योग्य दिशा और सशक्त मंच पाती है, तो वह केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि संस्कार, संस्कृति और सृजनशीलता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है। इसी भाव को साकार करते हुए श्री कृष्ण विद्या मंदिर में शुक्रवार को सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों (सीसीए) के अंतर्गत साहित्यिक और सांगीतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मंच पर प्रस्तुति से पूर्व विधिवत प्रशिक्षण देते हुए उच्चारण, भाव-भंगिमा, लय और आत्मविश्वास का अभ्यास कराया, जिससे कार्यक्रम और भी प्रभावशाली बन गया। नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता में अपने मधुर उच्चारण, सहज आत्मविश्वास और आकर...