Ramgarh News: श्रीराम कथा में हुआ फूलवाड़ी प्रसंग और धनुषभंग लीला का वर्णन
रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी दुर्गा मंडप में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन रविवार देर शाम फूलवाड़ी प्रसंग, धनुषभंग लीला और भरत प्रस्थान का भावपूर्ण वर्णन किया गया। वृंदावन से आईं कथा वाचिका देवी आदित्य प्रिया पाठक ने प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को विस्तार से प्रस्तुत किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक रंजन सिन्हा ने आरती कर किया। इस अवसर पर सौंदा डी के परियोजना पदाधिकारी अजय मेहता भी उपस्थित थे। मौके पर महाप्रबंधक रंजन सिन्हा ने कहा कि श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.