Ramgarh News: श्रीमद्भागवत कथा ही आपको विवेक देगी, अच्छाई को जीवन में ग्रहण करो : मृदुल कृष्ण गोस्वामी
रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रुंगटा परिवार, रामगढ़ के तत्वावधान में रामगढ़ जिमखाना क्लब और रिसोर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान श्रीमद्भागवत ग्रंथ पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कथा व्यास भागवत रत्न आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने राज्यपाल का स्वागत किया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें राधा-कृष्ण का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कथा के प्रथम दिन नगर में निकली विशाल कलश शोभायात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कथा से पूर्व नगर की माताओं-बहनों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में भाग लिया। लाल साड़ी में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, जबकि पुरुष रंग-बिरंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.