Ramgarh News: श्रीकृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, श्रीमद्भागवत कथा का समापन
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ के जिमखाना क्लब रिजॉर्ट में रुंगटा परिवार के सानिध्य में स्वर्गीय रामचंद्र रूंगटा की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शनिवार, को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ समापन हुआ। आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मधुर भजनों, मनोरम झांकियों और फूलों की होली से कथा स्थल कृष्णमय हो उठा। कथा के शुभारंभ में मुख्य यजमान स्वर्गीय रामचंद्र रूंगटा की धर्मपत्नी माया रूंगटा, उनके पुत्र अभिषेक रूंगटा, आलोक रूंगटा और आशीष रूंगटा ने अपनी-अपनी धर्मपत्नियों और परिवार के सदस्यों के साथ विधिवत व्यासपीठ का पूजन किया। यह भी पढ़ें- Ra...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.