Ramgarh News: श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा श्याम सिंघारा महोत्सव
रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में श्री श्याम दीवाने परिवार के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम श्री श्याम बाबा कीर्तन, भव्य सिंघारा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेककर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी विष्णु शर्मा की देखरेख में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। यजमान राहुल शर्मा और खुशबू शर्मा ने बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित की। इसके बाद मंदिर परिसर में देवाधिदेव महादेव का दिव्य शिव रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी मदन मोहन शास्त्री और सहायक पुजारी विजय शर्मा ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया। इस अनुष्ठान के यजमान मंदीप अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.