Ramgarh News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, गौ पूजन कर बांटा गया प्रसाद
रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि गोवर्धन पूजा समिति विंझार की ओर से सोमवार, को गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चुनी लाल राय ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता शिव कुमार महतो ने किया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ गौ पूजन किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। समिति के अध्यक्ष चुनी लाल राय ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Buxar News: सामाजिक समरसता व सौहार्द का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.