रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय शैक्षणिक रैंकिंग में रामगढ़ जिले ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार और केपीएमजी की ओर से जारी समग्र जिला रैंकिंग में रामगढ़ को 77.86 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं 77.12 प्रतिशत अंकों के साथ कोडरमा दूसरे और 76.84 प्रतिशत अंकों के साथ चतरा तीसरे स्थान पर रहा। यह रैंकिंग विद्यार्थियों के सीखने के प्रतिफल, विद्यालयों की निगरानी, शैक्षणिक योजना, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक समन्वय समेत 23 प्रमुख एवं उप-सूचकांकों के आधार पर तैयार की गई है। रैंकिंग के दो प्रमुख घटकों में भी रामगढ़ का प्रदर्शन बेहतर रहा। विद्यार्थियों के सीखने के प्रतिफल, विद्यालयों की नियमित निगरानी और समय पर डेटा रिपोर्टिंग से जुड़े हाई प्रायोरिटी इंडिकेटर्स ...