Ramgarh News: शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड में मुख्य सह-साजिशकर्ता गिरफ्तार लूटे गए जेवर और हथियार बरामद
रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में 21 अप्रैल को हुई बहुचर्चित डकैती कांड के खुलासे में रामगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांड के मुख्य सह-साजिशकर्ता शमशेर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल तथा लूटे गए करीब 370 ग्राम सोने जैसे 22 आभूषण और लगभग 160 ग्राम चांदी जैसे नौ आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकैती की घटना के बाद मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.