रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। डॉ भीमराव अंबेडकर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कविता पाठ, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते और शिक्षा के महत्व को दर्शाया।बच्चों यह भी ...