Ramgarh News: शारीरिक या आर्थिक चुनौतियां जज्बे को नहीं हरा सकतीं : चंद्रप्रकाश
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि चितरपुर प्रखंड के सांडी स्थित कमेटी हॉल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर होमगार्ड की तैयारी कर रही गरीब-असहाय बहनों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दर्जनों बहनों को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया और हौसला अफजाई की। इस दौरान सांसद ने कहा कि गरीबी के अभाव में साड़ी पहनकर और बिना जूतों के 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनेवाली सोसो की कविता महतो जैसी सभी संघर्षरत बहन-बेटियों के जज्बे, मेहनत और अटूट हौसले को शत-शत नमन। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को सच करने के लिए डटे रहना यह दिखाता है कि हौसले बड़े हों तो रास्ते आसान हो जाते हैं। बहनों ने यह साबित कर दिया है कि परिस्थितियां या अभाव आपके लक्ष्य के आड़े नहीं आ सकते। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.