Ramgarh News: शारदीय नवरात्र आज से, झंडा चौक स्थित मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में रविवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर, माता विघ्नेश्वरी देवी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, महामाया मायाटूंगरी देवी मंदिर और बंजारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करेंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाबी हिंदू बिरादरी के तत्वावधान में शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को कलश स्थापना और नवरात्र पूजन के साथ होगी। माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से नवरात्र पूजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.