रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता शांतनु मिश्रा को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी के प्रति आभार जताया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उनका प्रयास पंचायतों को संवैधानिक अधिकार दिलाने, ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि स...