रामगढ़, अगस्त 19 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शहर में ड्रेनेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने छावनी परिषद को पत्र लिखा है। पत्र में झंडा चौक से दामोदर नद तक ड्रेनेज दुरुस्त करने सहित शहर की बुनियादी नागरिक समस्याओं को उठाया है।इसे लेकर चेंबर के मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने छावनी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शहर की लचर ड्रेनेज व्यवस्था और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।

प्रमुख मांगें पत्र में तत्काल कार्रवाई के लिए अपनी प्रमुख मांगें रखी हैं।

द्रेनेज और सड़कों की स्थिति ​​जब तक नया ड्रेनेज सिस्टम बनकर तैयार नहीं होता। तब तक पुराने ड्रेनेज और नालियों की व्यापक स्तर पर सफाई, गाद की निकासी और आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जाए। शहरी क्षेत्र क...