रामगढ़, अक्टूबर 14 -- पूजा पंडालों और रावण दहन स्थलों का निरीक्षण Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। पूजा में उमड़ने वाली भीड़ की सुविधा के उद्देश्य को देखते हुए। मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया। छावनी परिषद और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के संयुक्त दल ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों सहित रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया। ​इस दौरान टीम में मुख्य रूप से छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह, रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र पांडेय, अंचल अधिकारी रमेश रवि, छावनी परिषद टैक्स विभाग से ओमप्रकाश चौहान, श्रीनिवास राव तथा स्वच्छता प्रभारी शंकर महतो शामिल रहे। ​प्रशासनिक अधिकारियों ने सुभाष चौक, थाना चौक, रांची रोड, रेलवे स्टेशन, इफको मरार, चट्टी बा...