रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। स्वच्छ पंचायत की मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए गुरुवार को मांडू चट्टी पंचायत भवन परिसर में विशेष बैठक सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत बनाने का संकल्प लिया गया। पंचायत की मुखिया अनीता देवी की अध्यक्षता में सहिया दीदियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। मुखिया अनीता देवी ने कहा कि साफ-सफाई केवल घर की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर साफ रखने के साथ सार्वजनिक स्थलों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक होने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से बीमारियों का खतरा कम हो...