Ramgarh News: व्यवहार न्यायालय में मुख्य प्रवेश द्वार व लिटिगेंट शेड का शिलान्यास
रामगढ़, अगस्त 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ परिसर में सोमवार को न्यायिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश सह रामगढ़ न्यायमंडल के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने मुख्य प्रवेश द्वार और लिटिगेंट शेड का शिलान्यास किया। वहीं पार्किंग शेड तथा न्यायालय कक्षों में माइक एवं साउंड सिस्टम का उद्घाटन किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति दीपक रोशन का व्यवहार न्यायालय एवं जिला प्रशासन की ओर से पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: व्यवहार न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.