रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। केदला नगर पुराने डीएवी स्कूल प्रांगण में रविवार की रात केदला स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास क्षेत्रों के कई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़गांव बनाम ब्रदर कश्यप केदला नगर के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार स्मैश, ब्लॉक और रक्षात्मक खेल पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इस रोमांचक मुकाबले में ब्रदर कश्यप की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़गांव को हराकर विजेता बना। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जिला स्तरीय वॉलीबॉल में रायपुर और विकासनगर का दबदबा वहीं बड़गांव की टीम ...