रामगढ़, सितम्बर 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि । मध्यदेशीय वैश्य समिति, रामगढ़ की कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार देर शाम गणिनाथ धर्मशाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 सितंबर को गणिनाथ धर्मशाला में आयोजित होने वाले बाबा गणिनाथ के 59वें जयंती समारोह सह वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुनीता चौधरी और युवा समाजसेवी पीयूष चौधरी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, अशोक गुप्ता एल.टी, नंद किशोर गुप्ता, मनोहर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, रोहित कुमार, विक्रांत गुप्ता, अनुराग मधेशिया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।...