रामगढ़, अक्टूबर 13 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू आस-पास के क्षेत्रों में नवरात्र उपासना के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। मौके पर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में पुरोहितो और श्रद्धालु भक्तों की ओर से दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। इस अवसर पर दिन भर सम्पूर्ण क्षेत्र वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा। पुरोहित और श्रद्धालु भक्तों की ओर से मां की आरती सुबह-शाम की जा रही है।मौके पर जनता नगर, हनुमानगढ़ी, पंचमंदिर, श्रम कल्याण केंद्र, न्यू मार्केट, शाह कॉलोनी, स्टीम कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, पतरातू मेन रोड़, वीणा टॉकिज, पतरातू बस्ती, पारगढ़ा, टेरपा, सांकुल, डीजल कालोनी आदि पूजा पंडालों में भक्ति भाव से मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: मां चंद्रघंटा...