रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि।क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने शुक्रवार को झारखंड 15 नंबर, केदला तीन नंबर, केदला प्रोजेक्ट सहित ओपी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्ती अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने किया। ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रजरप्पा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी...