Ramgarh News: वृक्ष बचेंगे तो जीवन बचेगा, आइए हर शुभ अवसर पर पौधा लगाएं : ममता देवी
रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय, होन्हे में रामगढ़ विधायक ममता देवी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। विधायक ममता देवी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन, शादी, शादी की सालगिरह, बच्चों के जन्म, गृह प्रवेश एवं अन्य सभी शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उसकी देखभाल का भी संकल्प लें। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा लगाए, तो हमारा समाज और पर्यावरण दोनों अधिक समृद्ध और सुरक्षित बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.